राया। राया के ग्राम नगला भीमा मे स्थित प्राथमिक के खिलाफ कई दिन से शिकायतें मिल रहीं थी। जिस पर शुक्रवार की सुबह मीडिया कर्मियों की टीम वहां पहुँची तो बच्चे सुबह स्कूल मे झाड़ू लगते मिले और स्कूल के प्रधानाचार्य भी सुबह 8ः00 बजे करीब विद्यालय आयीं। ग्रामीणों से पूछने पर उन्होंने बताया कि स्कूल तो समय से खुलता है और प्रधानाचार्य इसी समय पर आते हैं। इसकी जानकारी जब प्रधानाध्यापक से ली गयी तो उन्होंने अपनी शिक्षामित्र की कमी बताते हुए अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते नजर आये। उन्होंने बताया सफाई कर्मचारी न आने के कारण बच्चों से झाड़ू लगवा दी गयी। मौजूद लोगों मे पवन, मनोहर लाल, बाबूलाल, बबलू, नौहवत, ननुआ आदि लोग समय पर मौजूद थे।





