मथुरा। क्षत्रिय राजपूत महासभा के अलीगढ़ में होने वाले प्रादेशिक सम्मलेन में जनपद से बड़ी संख्या में क्षत्रिय वंश के लोग भाग लेंगे। यह जानकारी संगठन के महासचिव मोहन सिंह राजपूत द्वारा दी गई। राजपूत के अनुसार प्रादेशिक सम्मेलन 25 अक्टूबर को अलीगढ़ में खैर रोड स्थित सिद्ध विनायक फार्म हाउस में होगा। जिसमें संगठन के प्रादेशिक व राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।





