चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, कांग्रेसियों में भारी उत्साह
होर्डिंग, बैनर और झण्डों से पटा शहर
मथुरा। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सुपरस्टार राहुल गांधी के आज सोमवार मथुरा आगमन को लेकर कांग्रेसियों में भारी उत्साह है। पूरे नगर में जगह-जगह होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों से शहर को पाट दिया गया है। राहुल गांधी के स्वागत के लिये कांगे्रसी जी-जान एक किये हुये हैं। कई दिनों से कार्यक्रम में जुटे आयोजक और विधान मण्डल दल के नेता प्रदीप माथुर जबरदस्त मेहनत कर रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पूरी जिला कांग्रेस और वरिष्ठ पदाधिकारी, कांग्रेस के नेता कई दिनों से कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटे हुये हैं। कांग्रेस के नेताओं को राहुल गांधी के आगमन को लेकर भारी इंतजार है। बताया गया कि राहुल गांधी सुबह साढे नौ बजे दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिये चलेंगे जोकि साढे ग्यारह बजे मथुरा पंहुचेंगे। यहां उनका लगभग तीन घंटे का कार्यक्रम है। सर्वप्रथम वे ड्यूक पैलेसे होटल मसानी रोड पर कांग्रेस जनों को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत वे कई प्रमुख कांग्रेसजनों, किसानों, युवाओं और शिक्षामित्रों व महिला संगठन से भी मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आज से ही कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रांतीय नेताओं, एआईसीसी और पीसीसी सदस्यों का मथुरा आगमन शुरू हो गया है। मथुरा-वृन्दावन के कई होटल और गैस्ट हाउस इसके लिये बुक किये गये हैं। बड़े-बड़े नेताओं के आगमन केा लेकर कांग्रेसजन तैयारियों में लगे हुए हैं। पिछले कई दिनों से राहुल गांध्ीा के आगमन को लेकर एसपीजी कार्यक्रम स्थल और जहां वे प्रमुख लोगों से बात करेंगे उन स्थानों का निरीक्षण कर रही है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मथुरा का पुलिस प्रशासन भी इसकी तैयारियांे में लगा है। पूरे शहर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। कांग्रेसियों की मेहनत इस कार्यक्रम को सफल बनाने की है जिसमें हर बड़े नेता से लेकर कार्यकर्ता तक पूरी शिद्दत के साथ जुटा हुआ है।





