प्रियंका के बिना नहीं बनेगी डॉन - 3

प्रियंका के बिना नहीं बनेगी डॉन - 3पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर डॉन-3 के चर्चे हैं। कहा जा रहा है कि इस सीरीज की तीसरी फिल्म में प्रियंका चोपडा काम नहीं करेंगी। लेकिन अब जो समाचार आ रहे हैं उनके अनुसार इस फिल्म को शाहरुख खान और प्रियंका चोपडा के साथ ही बनाया जाएगा वरना नहीं।  सूत्रों का कहना है कि डॉन 3 को लेकर जो भी समाचार आ रहे हैं वे सब बेबुनियाद हैं। अभी इस फिल्म के बारे में फिल्म के निर्माता लेखक फरहान अख्तर ने सोचा तक नहीं है और सोशल मीडिया में अभी से समाचार आ रहे हैं। ‘डॉन’ की भूमिका निभाने वाले शाहरुख खान पहले ही तीन फिल्मों की घोषणा कर चुके हैं। इन तीन फिल्मों को पूरा करने में उन्हें कम से कम दो वर्ष का समय लगेगा उसके बाद ही जाकर वे कोई नई फिल्म के बारे में सोचेंगे। वहीं दूसरी ओर फरहान अख्तर भी अभी अपने अभिनय करियर पर ध्यान लगा रहे हैं।      

साभार-khaskhabar.com

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. प्यासा भारत, सूखती नदियां; ‘डे ज़ीरो’ अब कहानी नहीं, दस्तक है…

  1. अब हाईवे सिर्फ़ सड़क ही नहीं, दवा भी देंगे...!

  1. जलवायु परिवर्तन थर्मामीटर का नहीं, अंतरात्मा का प्रश्न है!




Mediabharti