मथुरा। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के तत्वाधान में एक विशाल पंचायत का आयोजन मांट स्थित गोपाल सिंह बाबू के निवास स्थान पर हुआ। जिसमें कन्हैया मल्लाह स्वामी घाट, ठाकुर देवेन्द्र सिंह व विनोद राघव माट के बीच चल रहें परिवारिक सम्पत्ति के विवाद को लेकर विचार विमर्श किया गया। पंचायत में कन्हैया मल्हा ने कहा कि उक्त जमीन को लेकर एसडीएम माट के सहाॅ मामला विचाराधीन है। पंचायत ने मौहन सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। कमेटी ने कन्हैया मल्हा को 3.5 लाख रूपयें वतौर सहायता देने के लिए विपक्ष ठा. विनोद राघव को फैैसला सुनाया हैं। इसी के साथ उप जिलाधिकारी के यहाॅ चल रहें वाद को समाप्त कराये जाने की भी फैसला सुनाया।





