प्रेम मंदिर वृन्दावन के तृतीय स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव

   

मथुरा में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु पर्याप्त धन उपलब्ध करायेंगे- शिवपाल यादव

प्रेम मन्दिर में दर्शन करते मंत्री शिवपाल यादव, विधायक प्रदीप माथुर एवं अन्य

प्रेम मन्दिर से निकलते शिवपाल सिंह यादव एवं अन्य

मन्दिर की अनूठी कृति गिरिराज पर्वत धारे श्रीकृष्ण के साथ फोटो कराते मंत्री शिवपाल यादव, ओम प्रकाश सिंह, डा0 अशोक अग्रवाल, मुकेश सिकरवार एवं अन्य

मथुरा। उ0प्र0 के लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज वृन्दावन स्थित कृपालु महाराज द्वारा स्थापित पे्रम मंदिर के स्थापना दिवस एवं तृतीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया तथा पूजा अर्चना कर दर्शन किये। इस मौके पर उन्होंने कहा कि धर्म की नगरी वृन्दावन में पे्रम मंदिर के माध्यम से जो भाई चारे तथा धार्मिक कार्यों का जो प्रचार प्रसार किया जा रहा है वे वास्तव में एक अदुभुत मिशाल है और इसी धार्मिक ज्योति के माध्यम से हम भाई चारा तथा राष्ट्रीय एकता बनाकर सद्भाव के साथ रह सकते है एवं समृद्ध भारत के निर्माण में सहयोग दे सकते है।

श्री यादव ने मथुरा के विकास के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त करते हुए अवगत कराया कि मथुरा धार्मिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान है तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये बहुत से कार्य यहाॅ किये जा रहे है जिसके लिये धनराशि यहाँ उपलब्ध करा दी गयी है और शीघ्र ही सभी कार्य यथा समय पूर्ण कर लिये जायंेगे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो उनके लिये आश्रय स्थल तथा अन्य सभी प्रकार की सुविधाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और इसके लिये अधिकारियों को पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है।

श्री यादव ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह पर अधिकारियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आमजन, किसानों, बेरोजगारों, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई आदि सहित सभी क्षेत्रों में जन कल्याणकारी योजनायें लागू करके प्रदेश को उन्नति की ओर ले जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की सिंचाई के लिये पर्याप्त मात्रा में नहरों में पानी तथा खेतों के लिये यूरिया का वितरण अधिकारियों की उपस्थिति में शासकीय दरों पर कराया जा रहा है। विद्युत व्यवस्था भी पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति की जा रही है ताकि खेती का कार्य प्रभावित न हो।

प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है। पुलिस अधिकारी लगातार अपनी सतर्क निगाह कानून  व्यवस्था बनाये  रखने में रखे  हुए है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है इसके लिये पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करायी गयी है जिससे आवागमन सुविधाजनक हो। भ्रमण के अवसर पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह, विधायक प्रदीप माथुर, जिलाधिकारी राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष गुरदेव शर्मा, शहर अध्यक्ष डा0 अशोक अग्रवाल, गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मुकेश सिकरवार सहित पार्टी कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti