प्रेम युगल ने कमरा बन्द कर गोली मारकर की आत्महत्या

मथुरा। प्रेमी युगल ने प्रेम सम्बन्ध में असफल रहनें पर कमरा बन्द कर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। रात भर दोनो के शव कमरें में ही बन्द पड़ें रहें लेकिन प्रातः काल देर तक कमरें का दरवाजा नहीं खुलनें पर मकान स्वामी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरें का दरवाजा तोड़ कर अन्दर से प्रेमी युगलों का शवों को कब्जें में कर पंचनामें के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं घटना की सूचना पर दोनो के परिजन भी मौके पर आ गये।

मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की रिपोटिंग चैकी कृष्णा नगर, बीएसए कालेज के बराबर स्थित आनन्द बिहार कालौनी में आरपी गौतम के मकान में गिर्राज महाराज कालेज से बीएससी की पढाई कर रहा छात्र सोनवीर पुत्र मानसिंह निवासी मिठ्ठोली थाना नौहझील का इसी थाना क्षेत्र के गाॅव चाॅदपुर के रहनें वाली ज्योति पुत्री दलवीर के साथ प्रेम प्रंसग चल रहा था। ज्योति भी जनक पुरी में रहकर मथुरा में ही पढाई कर रही थी। जिसके चलतें दोनो का रोज मिलना जुलना होता रहता था। ज्योति विगत रात्रि अपने प्रेमी सोनवीर के पास उसके कमरें पर आई और दोनो ने में काफी देर तक बातचीत की और दोनो ने प्रेम में बाधा परिजनों के चलते रात में दोनो ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। रात भर दोनो के शव कमरें में पड़ें रहें किसी ने भी गोली चलनें की आवाज नहीं सुनी। प्रातः काल मकान मालिक ने सोनवीर का दरवाजा प्रातः 8 बजें तक भी नहीं खुलनें पर पहलें मकान स्वामी दरवाजा खुलवानें का प्रयास लेकिन दरवाजा नहीं खुलनें पर मकान स्वामी ने कमरें के झरोखे में से झांक कर देखा तो अन्दर का नजारा देख कर उसके होश उड़ गये। मकान स्वामी आरपी गौतम ने तुरन्त घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरें का दरवाजा तोडा और अन्दर का नाजारा देखा कमरें में दोनो का शव मृत अवस्था में पडत्रा हुआ था कमरें में खून ही खून नजर आ रहा था। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जें में कर पंचनामें की कार्यवाही की तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti