मथुरा। तीन माह पूर्व आगरा से गोवर्धन परिक्रमा देने आयी एक लड़की ने अपने प्रेमी को पहले ही सूचना दे दी कि वह परिक्रमा देने जा रही है, लड़का भी गोवर्धन पंहुच गया और रात में परिक्रमा के दौरान दोनों अचानक गायब हो गये। बाद में प्रेमी ने अपने चाचा के लड़के से लड़की की शादी करा दी और एक रिक्शा चालक को लड़के का बाप बनाकर लड़की के सामने प्रस्तुत कर दिया। गोवर्धन पुलिस ने लड़की सहित चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अुनसार आगरा का रहने वाला कन्हैया पुत्र बनै सिंह जो जेसीबी पर ड्राइवर है, उसके मोबाइल एक वर्ष पूर्व सिंकदरा राऊ की रहने वाली लड़की सीमा ;काल्पनिकद्ध की मिसकाॅल आयी। इसके बाद कन्हैया और लड़की में फोन पर बात होती रहीं। गत 15 जुलाई 2015 को परिक्रमा देने के बहाने सिकंदरा राऊ से लड़की अपने माता-पिता के साथ आयी तो आगरा निवासी कन्हैया भी गोवर्धन परिक्रमा देने पंहुच गया। परिक्रमा देने के बाद रात लगभग बारह बजे दोनों युवक-युवतियां अचानक सौंख अडडे से गायब हो गये। लड़की के माता-पिता ने लड़की को काफी तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चला। गोवर्धन थाने में रिपोर्ट अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज हुयी। बताया गया कि 25 जुलाई को कन्हैया ने अपने चाचा के लड़के भीमसैन पुत्र वीरी सिंह निवाीस नगला दरसहाय किरावली आगरा के साथ युवती की शादी करा दी और रिक्शा चालक गिर्राज पुत्र रतन सिंह निवासी खंदौली मल्लपुरा आगरा को उसका नकली पिता बनाकर प्रस्तुत कर दिया। बताते हैं कि लड़की के माता-पिता की शिकायत पर गोवर्धन पुलिस को इनकी तलाश थी। पुलिस ने चारों लोगों को गोवर्धन से गिरफ्तार कर लिया।





