मथुरा। एक लम्बे समय से चैबिया पाड़ा क्षेत्र में आये दिन फट रहे मकानों से भवन स्वामियों को भारी क्षति हो रही है। इसे लेकर आज रालोद के मीडिया प्रभारी पवन चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने होलीगेट पर भारतीय जनता पार्टी की पालिकाघ्यक्ष मनीषा गुप्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पवन चतुर्वेदी ने कहा कि काफी समय से चैबिया पाड़ा क्षेत्र में यहां के निवासियों के मकान फट रहे है। इसके बारे में कई बार नगर पालिका प्रशासन को अवगत करा दिया लेकिन उसके बाद भी चेयरमैन ने यहां के नागरिकों की समस्या के समाधान के लिए कोई कार्य नहीं किया। रालोद नेता ने कहा कि यदि खुली वाटर पाइप लाइन डाले जाये तो क्षेत्र में फट रहे मकानों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि अंडर ग्राउण्ड पड़ी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह जगह पानी के रिसाव होने के कारण क्षेत्र में मकानों के फटने की समस्या बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि मंगल बाजार में अपनी दुकान लगाने वाले गरीब लोगों नसे पालिका द्वारा अवैध रूप से वसूली कराई जा रही हैं। जबकि इसका कोई भी ठेका नहीं उठाया गया है। पालिकाघ्यक्ष अधिशाषी अधिकारी से मिलकर अवैध रूप से धन वसूली कराकर अपनी जेबे भरने में लगी है। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष आशीष चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, शशि चतुर्वेदी, बल्लभ दास चतुर्वेदी, बंशी चतुर्वेदी, शरद चतुर्वेदी, गोपेश्वर चतुर्वेदी, राजू चतुर्वेदी, विजय चतुर्वेदी, नरेश कुमार, आशुतोष, अमोल सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। लोकदल नेता पवन चतुर्वेदी ने कहा यह आंदोलन समस्यापूर्ण न होने तक अनवरत जारी रहेगा। इसको लेकर लोकदल के लोग जगह जगह प्रदर्शन व नारेबाजी चेयरमैन का पुतला दहन भी करेंगे।





