मथुरा। थाना हाईवें में न्यायालय के आदेश पर कम्पनी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर कम्पनी को हानि पहुंचाने के मामलें में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार विकेश गोयल पुत्र ओमप्रकाश निवासी जेएसआर हादशिका एण्ड डवलमेन्ट प्रों लि अशोका सिटी थाना हाईवें मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कन्हैयालाल पुत्र गिरधाारी लाल निवासी श्रीजी गार्डन गोवर्धान रोड मथुरा ने उनकी कम्पनी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर कम्पनी को नुकसान पहुंचाया हैं।





