महिला की सास रामप्यारी और उसके भाईयों ने किया खुलासा
मथुरा। थाना गोविन्द नगर की महाविद्या काॅलौनी में एक मकान में किराये पर रहने वाला व्यक्ति गत दस जुलाई को जिला महिला अस्पताल में एक महिला को अपनी पत्नी बताकर प्रसव के लिए भर्ती करा गया। कुछ देर के बाद महिला ने जिला अस्पताल में ही दम तोड़ दिया लेकिन विजेन्द्र नाम का कथित पति का कोई पता नहीं है। महिला को गोविन्द नगर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आज पोस्टमार्टम हुआ तो मृतका की सास रामप्यारी पत्नी मुकुट बिहारी निवासी अशोका टाॅकीज किला हाथरस ने बताया कि रामचन्द्र 35 वर्ष पुत्र मुकुट बिहारी गौरा नगर काॅलौनी कुशवाह मौहल्ला में रहता था। उसकी पत्नी शकुन्तला विजेन्द्र हलवाई के साथ शादी समारोह में पूरी बेलने के लिए जाया करती थी। पिछले करीब दो माह से वह विजेन्द्र के साथ महाविद्या काॅलौनी रामलीला मैदान के पास किराये पर मकान में रहने लगी। वह सात माह की गर्भवती थी तबीयत खराब होने पर कथित पति विजेन्द्र उसे जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती करा गया। कुछ देर के बाद महिला ने दम तोड़ दिया लेकिन वीजेन्द्र नहीं लौटा।
पुलिस मामले की छानबीन के बाद पता चला कि वह गौरानगर में रहने वाले रामचन्द्र की पत्नी है। सास रामप्यारी ने बताया कि रामचन्द्र का करीब एक माह से टीवी अस्पताल वृन्दावन में इलाज चल रहा है और उसकी हालत खराब बनी हुई हैं। मृतका के भाई सुरेश शंकर जो हाथरस में अशोका टाकीज किला पर रहते है। उन्हें इसकी सूचना कल रात पुलिस ने दी। तब उन्हें पता चला कि शकुन्तला की मौत हो गई लेकिन कथित पति विजेन्द्र का अभी कोई अता-पता नहीं हैं। इस सम्बन्ध में पीड़ितों द्वारा पुलिस को तहरीर भी दी जा रही हैं।





