मथुरा । कोतवाली वृन्दावन क्षेत्र अंतर्गत जैंत रिपोर्टिंग चैकी के पास से फर्जी बहती (स्टेट टैक्स) बनवाकर साढे सोलह लाख रूपये का परचून का सामान ले जा रहे एक ट्रक को बुधवार को सहायक कमिश्नर वाणिज्य कर सचल दल सुभाष यादव ने पकड़ा है। उस पर भारी जुर्माना लगाया गया है। सहायक कमिश्नर वाणिज्य कर सचल दल को जानकारी मिली, जिसके आधार पर बुधवार को दिल्ली से मध्यप्रदेश जा रहे ट्रक संख्या आरजे 11 जीए 7513 जो न्यू सिद्धू फ्रैट कैरियर ग्वालियर को थाना जैंत के पास एक सूचना के आधार पर रोका जिसमें लगभग साढे सोलह लाख रूपये का परचून का सामान भरा था। यह फर्जी बहती बनाकर ले जा रहा था तभी इसे दबोचा गया। ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया, ट्रक को जैंत पुलिस चैकी पर खड़ा करा दिया गया है।





