मथुरा। नामजद आरोपियो ने धोखाधडी कर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र व कूट रचित दस्तावेज तैयार कर एक जमीन का बैनामा करा लिया। घटना की जानकारी होने पर पीडि़त ने थाना पुलिस मंे रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
वृन्दावन के बिहारीपुरा की निवासी श्रीमती रमाबाई शिष्या राधा गोविन्द दास ने जनपद हाथरस के मुरसान गेट स्थित परम हंस आश्रम निवासी प्रभूदास पुत्र संतदास व दो अन्य लोगो पर धोखाधड़ी पूर्वक कूट रचित दस्तावेज व फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर जमीन का बैनामा करा देने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोतवाली वृन्दावन में रिपोर्ट दर्ज करायी है।





