मथुरा। जमुनापार के प्रताप नगर निवासी राकेश शर्मा पुत्र सुखराम के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर बैंक कर्मचारियों की सांठगांठ से 1 लाख 76 हजार रूपये हड़पने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज हुयी है। बताया गया कि आशीष वर्मा पुत्र ओमप्रकाश निवासी मधुवन होटल के आगे टावर वाले मकान तथा एचडीएफसी बैंक के अन्य कर्मचारी और अधिकारियों ने राकेश की लोन की फाइल व चैक पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर एचडीएफसी बैंक से लोन के 1 लाख 76 हजार 32 रूपये षडयंत्र के तहत निकाल लिये।





