
मथुरा। शहर के धौलीप्याऊ शंकर गली स्थित मां भुवनेश्वरी देवी मन्दिर में श्रावण मास के तीसरे रविवार को भव्य फूल बंगला विभिन्नों फलों सहित सजाया गया। विशाल हवन यज्ञ का आयोजन दोपहर किया गया। सायंकाल भक्ति रस एवं सावन की मल्हार सहित भजनों का आयोजन हुआ। मां भुवनेश्वरी देवी ने भक्तों को हंस की सवारी के साथ अलौकिक दर्शन दिए। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने मां का आर्शीवाद लिया एवं भजन संध्या कार्यक्रम में अपने आपको धन्य किया।
रविवार को शहर के धौलीप्याऊ शंकर गली में मां भुवनेश्वरी मंदिर पर भी आकर्षक फूल बंगला फूलों सहित सजाया गया। मंदिर के महंत ओपी मिश्रा भगतजी के सानिध्य में मां भुवनेश्वरी देवी को सफेद हंस पर विराजमान किया गया। दोपहर तीन बजे मंदिर के महंत भगतजी द्वारा विशाल हवन यज्ञ किया गया जो देर सायं चैहद लोक नौ खण्ड सात दीपों की ब्रह्माण्ड नायिका राज राजेश्वरी मणीद्वीप वासिनी मां श्रीभुवनेश्वरी देवी की चैकी लगने तक चला। देर सांय मंदिर प्रांगण में सावन की मल्हार एवं मां का गुणगान प्रसिद्व गायकों ने किया। सायंकाल मां भुवनेश्वरी देवी के भव्य दर्शन करने के लिए श्रद्वालुओं का तांता देररात तक लगा रहा। मंदिर के महंत श्री मिश्रा ने बताया कि श्रावण मास के तीसरे सोमवार को मां भुवनेश्वरी एवं भुवनेश्वर महादेव का अभिषेक पिछले दो वर्ष पूर्व प्रारंभ किया गया था जो आज सोमवार 105 वां महाभिषेक होगा। यह महाभिषेक प्रत्येक सोमवार को निरंतर अलग-अलग द्रव्यों से किया जाता रहा है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS