उरी पर हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के कलाकारों का भारत में विरोध शुरू हुआ। इस दौरान फवाद खान भी पाकिस्तान लौट गए। तब से लेकर अब तक कई बयान आए लेकिन फवाद ने चुप्पी साधे रखी। कई दिन बीत जाने के बाद अब फवान ने मुंह खोला है। फवाद कहते हैं कि मैं जुलाई के महीने से अपनी पत्नी के साथ लाहौर में हूं। अब मैं दो छोटे बच्चों का पिता हूं और इस नाते चाहता हूं कि पूरी दुनिया में शांति स्थापित हो। इससे हम अपने बच्चों के लिए बेहतर कल और सुखद भविष्य दे सकेंगे। पहली बार मैं इस बारे में कुछ बोल रहा हूूं। फवाद कहते हैं कि इस दौरान मेरे बारे में जो भी कहा गया, वो मेरी तरफ से नहीं था। उसे मुझसे जोडक़र नहीं देखा जाए। मैं भारत और पाकिस्तान के अपने सभी फैन्स के साथ दुनिया के उन तमाम लोगों का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। दुनिया अलग अलग मुद्दों पर बंटी हुई है, लेकिन उसे प्यार और शांति के धागे से पिरोने की जरूरत है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
उत्साह, शांति, हिम्मत, समृद्धि और आशा के पांच दीये
शांति और आनंद के लिए है ‘राजयोग’
‘ब्लू माउंटेन्स’ का क्लाइमेक्स ताजमहल पर शूट करना चाहता था’