फसल बर्बाद होती देख दो किसानों की मौत

मथुरा। जनपद में बे मौसम बर्षा व ओलावृष्टि से हुई किसानों की फसल बर्बाद से पीडि़त किसानों को शासन व प्रशासन अपनी ओर से हर सम्भव मदद देने का भरोसा दिला रहा हैं लेकिन इसके बाद भी किसान आये दिन आत्म हत्या करने को मजबूर हो रहा हैं। इसी के चलते जनपद में एक किसान ने फासी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली वहीं दूसरे किसान की खेत में फसल देख सदमें से मौत हो गई। दोनों किसानों की मौत की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंच कर वस्तु स्थित की जाॅच कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी हैं। 

इसी क्रम में थाना वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आझई में 70 वर्षीय किसान चन्दन सिंह की अपने खेत में फसल का निरीक्षण करते समय अचानक सदमें से खेत में ही गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वृद्व किसान की मौत होती देख आस पास व परिजनों में हड़कम्प मच गया। वहीं दूसरी घटना थाना मर्गोरा के ग्राम समस्तपुर में 30 वर्षीय किसान किसन सिंह ने अपनी फसल वर्वाद होने तथा कर्जदारों के बढतें दवाव के चलते घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनो किसानों की मौत की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना स्थलों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti