फांसी से लटका मिला युवक का शव

शुक्रवार दोपहर तीन- चार लोग बुलाकर ले गये थे घर से

मथुरा। वृन्दावन नगर में स्थित गुरूकुल विश्वविद्यालय के पुराने खण्डहर में एक चैबीस वर्षीय युवक का फांसी से लटका मिला शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। सूचना पर पहुंची वृंदावन कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर निवासी दीपक का शव वृन्दावन के गुरूकुल विश्वविद्यालय के पुराने खण्डहर में फांसी पर झूलता हुआ मिला। सुबह के समय शौच को जा रहे लोगों ने जब दीपक का शव फांसी पर लटका हुआ देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके परिवारीजनों को बुला लिया। परिवारीजनों का आरोप है कि मृतक दीपक को शुक्रवार दोपहर के समय गौरानगर निवासी तीन-चार लोग अपने साथ बुलाकर ले गये थे, तभी से वह गायब था। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। बताया गया कि मृतक युवक दूध का काम करता था। दो वर्ष पहले उसकी शादी हुयी थी। उसके एक वर्ष का बच्चा भी है। क्षेत्र में चर्चा थी कि मृतक का गौरानगर निवासी किसी लड़की से प्रे्रम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते लोगों में चर्चा थी कि इस लड़के को मारकर तो यहां नहीं डाल दिया गया है। पूर्व में भी यह विषाक्त पदार्थ खा चुका था, ऐसी क्षेत्र के लोगों में चर्चा व्याप्त थी।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti