मथुरा। फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र से अगवा की गई किशोरी की तलाश में पुलिस ने आज को सुरीर के गांव शीशागढ़ी में दबिश दी। जहां किशोरी तो नहीं मिली, लेकिन उसकी बरामदगी के लिए आरोपी के एक रिश्तेदार को पुलिस अपने साथ ले गई।
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र से एक किशोरी को करीब एक माह पहले पड़ोसी युवक सोनू पर अगवा कर ले जाने का आरोप है। इस आरोपी युवक की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी के लिए रसूलपुर पुलिस ने जम्मू समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। थाना रसूलपुर के उप निरीक्षक अर्जुन सिंह और बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में आई पुलिस ने किशोरी की तलाश में रविवार को सुरीर के गांव शीशागढ़ी में आरोपी युवक के एक रिश्तेदार के घर में दबिश दी। जहां किशोरी तो नहीं मिली, लेकिन किशोरी की बरामदगी को पूछताछ के लिए आरोपी के रिश्तेदार को अपने साथ ले गई है।





