फिल्म कलाकार का सभासद द्वारा स्वागत

 यादव सेवा मण्डल द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर आये अभिनेता राजपाल यादव, साथ हैं सेवा मण्डल के पदाधिकारी और सभासद प्रदीप यादव व अन्य।

मथुरा। यादव सेवा मण्डल द्वारा आयोजित युदुकुल शिरोमणि भगवान श्री कृष्ण जन्म महोत्सव धूमधाम से शहर के हृदय स्थल होली गेट पर मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिने अभिनेता राजपाल यादव द्वारा युगलजोड़ी श्री राधाकृष्ण की छवि पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए समारोह के मुख्य अतिथि अभिनेता राजपाल यादव का स्वागत पटुका उढ़ाकर विजय यादव एवं अनिल यादव एवं स्मृति चिन्ह भारत भूषण यादव एवं प्रदीप यादव ‘पप्पन’ द्वारा भेंट कर किया गया। सांस्कृतिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम के अन्तर्गत कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के स्वरूपों को विभिन्न मनमोहक अंदाज मे प्रस्तुत किया गया तथा ब्रज की होली फूलों के साथ मनमोहक रूप मे खेली गयी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti