मथुरा। शनिवार को ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज फूलों के हिंडोले में विराजेंगे। अगले दिन केसरी घटा के दर्शन होंगे। श्रावण शुक्ल एकादशी के मौके पर कल भोग संध्या के दर्शन में ठाकुर श्री राजाधिराज फूलों के हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। अगले दिन 31 जुलाई को मंदिर में केसरी घटा के दर्शन होंगे।





