फेमस हिंदी कॉमेडी नाटक पर कॉमेडी फिल्म " होटल ब्यूटीफूल"

हिंदी के सुपरहिट कॉमेडी नाटक "बात -बात में बिगड़े हालात' पर हिंदी कॉमेडी फिल्म " होटल ब्यूटीफूल" बन रही है , जोकि पचास प्रतिशत पूरी हो गयी है। इसके लेखक -निर्देशक समीर इक़बाल पटेल है और निर्माता मोहम्मद असलम शेख  और माधीरे रविंदर रेड्डी हैं।

 

फिल्म"होटल ब्यूटीफूल" एक सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म है। जोकि सुपर हिट हिंदी नाटक "बात -बात में बिगड़े हालात' पर आधारित है, जिसका लेखन - निर्देशन समीर इक़बाल पटेल ने किया था और अब वे इसी पर हिंदी कॉमेडी फिल्म"होटल ब्यूटीफूल" का निर्देशन कर रहे है और कई वर्षों तक नाटक जगत से जुड़े रहे है। इस फिल्म के नायक रेजीथ मेनन है, जोकि साऊथ में मुख्य नायक के तौर पर कई तेलगू , तमिल और मलयालम फिल्में कर चुके है। वे इसमें एक साउथ इंडियन की भूमिका निभा रहे है।

 

 फिल्म के बारे में फिल्म के निर्देशक समीर इक़बाल पटेल कहते है, "यह फिल्म नाटक से केवल चालीस प्रतिशत ही प्रभावित है और बाकी कहानी और कैरेक्टर को अलग तरह से दिखाया गया है। जो नाटक में बातों के जरिये बताते थे उसे विजुअली दिखाया है क्यों कि नाटक और फिल्म में काफी फर्क है।"और नए कलाकारों को लेने के बारे में वे कहते है ,"हमारी फिल्म का हीरो स्क्रिप्ट और कहानी है और बड़े लोगों के बड़े डिमांड होते है और उसके बाद भी उनकी डेट नहीं मिलती है। फिल्म अच्छी बनी तो छोटी फिल्म भी चलती है   और अच्छी नहीं बानी तो बड़ी फिल्म भी फ्लॉप होती है। "

 इस फिल्म की कहानी समीर इक़बाल पटेल की है और स्क्रीन प्ले समीर पटेल और बंटी राठौर का है और कैमरा वर्क उदय सिंह मोहिते का है। इस फिल्म के मुख्या कलाकार जॉनी लीवर ,  रेजीथ मेनन,अलीशा फर्रर, इमाम सिद्धिकी, रोहित खुराना,शान्ति ,जिआ शर्मा और ब्रिजेंद्र काला इत्यादि है।   

 

Sanjay Sharma Raj

 

(P.R.O.)


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti