मथुरा। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 राकेश सिंह द्वारा आज सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में बैंक और बैंक के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग, बस स्टैण्ड व उनके पास संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग, एवं अन्य कई भीड भाड वाले स्थानों पर चैकिंग, तीन सवारी, बिना हेल्मेट व संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये। उक्त चैकिंग अभियान के दौरान जिले में 670 संदिग्ध व्यक्ति, 452 वाहन, 5 वाहन सीज, 87 चालान किये तथा 12350 रू0 शमन शुल्क वसूल किया गया तथा थाना कोसीकलाॅ में उक्त अभियान के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को 02 नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।
जनता व जन प्रतिनिधियों द्वारा थाना प्रभारियों को सीयूजी नम्बर पर काॅल करने पर फोन नहीं उठाये जाने के कारण मिली शिकायतों में के सम्बन्ध में सभी थाना प्रभारियों को काठोर व दण्डात्मक कार्यवाही के चेतावनी दी तथा साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में कभी भी एसएसपी मथुरा द्वारा सीयूजी पर काॅल करके चैक किया जा सकता है। तथा फोन रिसीव न होने पर सम्बन्धित थाना प्रभारी के खिलाफ कठोर व दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।





