फौजी का ढाई लाख का थैला पार

मथुरा। थाना हाईवे के मुख्य द्वार के बाहर से एक फौजी का ढाई लाख रूपया रखा थैला बाइक से पार कर दिया गया। थाने के द्वार पर हुयी घटना पुलिसिया कार्यप्रणाली की घटिया स्थिति को प्रदर्शित करती है। मिली जानकारी के अनुसार हाईवे के पीछे स्थित आर्मी के ओडी काॅम्पलैक्स में दिनेश पुत्र रामखिलाड़ी निवासी गौंडा अलीगढ़ कार्यरत है। वह अपनी बाइक से एक्सिस बैंक की चैकी बागबहादुर स्थित शाखा से ढाई लाख रूपये निकालकर अपनी बाइक से वापिस आ रहा था। अचानक हाईवे थाने के गेट पर उसे किसी ट्रैक्टर चालक का फोन आया तो वह बाइक खड़ी कर फोन पर बात करने लगा। इसी दौरान बाइक पर लटका ढाई लाख रूपया रखा हुआ थैला किसी ने पार कर दिया। थाने के बाहर हुयी इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। बताया गया कि थाने के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुये हैं जिससे घटना का खुलासा हो सकता है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti