बंद बोरे में मिला युवती का शव

बलात्कार के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चा

मथुरा। थाना हाईवे अंतर्गत बाजना पुल के पास एक 25 वर्षीय युवती का बोरे में बंद शव मिला है। समझा जाता है कि सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के मुताबिक गत चार-पांच रोज पूर्व वृन्दावन के गौतमपाड़ा निवासी मथुरा प्रसाद की 25 वर्षीय पुत्री अर्चना शर्मा गायब हो गयी थी। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया। आज सुबह बाजना पुल पर बोरे में बंद लाश मिलने पर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जब छानबीन और जांच पड़ताल शुरू हुयी तो लड़की की शिनाख्त हो गयी। इस संबंध में हाईवे पुलिस का कहना था कि जिस लड़की का शव मिला है वह नशे की आदी थी और लड़कों के वेश में रहती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके साथ क्या घटना हुयी यह तो डाॅक्टरी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल पायेगा लेकिन संभावना जताई जा रही है कि बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गयी है। अब शव मिलने पर पुलिस पड़ताल में जुट गयी है।

 

जल्दबाजी या लापरवाही

पुलिस हत्या जैसे गंभीर मामलों में संवेदनशील नहीं है। लापरवाही की हद तो आज उस समय नजर आयी जब हाईवे थानान्तर्गत बाजना पुल पर बंद बोरे में एक लाश मिली। पुलिस ने बिना किसी जांच पड़ताल के आनन-फानन में शव को सील लगाकर पंचनामे के लिए भेज दिया। पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि एक व्यक्ति का शव मिला है लेकिन पोस्टमार्टम पर जब मोनू नामक कर्मचारी ने बंद बोरे में उस शव को टटोला तो हकीकत सामने आ गयी। बंद बोरे में जो लाश थी वह एक युवती की थी। जबकि पुलिस ढिंढोरा पीट रही थी कि अज्ञात शव मिला है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti