मथुरा। थाना गोविंद नगर अंतर्गत अर्जुन पुरा इलाके में कार-टैम्पो की टक्कर को लेकर विवाद में एक सटोरिये ने दो युवकों की जबरदस्त पिटाई कर उन्हें बंधक बना लिया। इसकी खबर लगते ही इलाका पुलिस भी पंहुच गयी और एक आरोपी शाहिद पुत्र रसीद निवासी अर्जुनपुरा आदि चार लोगों को हिरासत में लेकर बंधक बनाये दोनों युवकों को मुक्त करा दिया। इस संबंध में नरायण पुत्र गिर्राज निवासी बाजना ने पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ मोबाइल और नगदी लूट की रिपोर्ट थाना गोविंद नगर में दर्ज कराई है।





