कैप्शनः बंसल क्लासेज की छात्रा को 11 हजार का चैक प्रदान करते हुए शिक्षकगण
संस्थान ने किया सम्मानित
मथुरा। बंसल क्लासेज द्वारा मेरी बेटी चलों डाॅक्टर बनाएं, थीम के तहत टेस्ट में उतीर्ण दस बालिकाओं को मेडीकल प्री एन्टेªन्स एक्जाम की तैयारी, पूरी तरह फ्री कराई जाएगी। इसके लिए छात्राओं को एक टेस्ट मथुरा में देना होगा। बंसल क्लासेज की मथुरा शाखा के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर तथा यहां की छात्रा सतवत जगवानी के जेईई एडवांस 2015 में आॅल इंडिया नम्बर वन रैंक आने तथा पांच वर्ष से लगातार बंसल क्लासेज के छात्रों के नम्बर वन रैंक पाने की खुशी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उक्त छात्रा को 11 हजार रुपए का चैक एवं एक रिस्ट वाॅच एवं स्टूडेंट बैग भेंट किया गया। संस्थान के सीईओ पीके बंसल एवं सीएमडी बीके बंसल ने बताया छात्राओं को मेडीकल में प्रवेश दिलाने के लिए संस्थान द्वारा एक टेस्ट विद्यालयों में 11वीं छात्राओं के लिए कराया जाएगा। यहां उत्तीर्ण छात्राएं 18 अक्टूबर को मथुरा सेंटर पर परीक्षा देंगी। एक घंटे की इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाली 10 छात्राओं को एआईपीएमटी के 2017 बैच के लिए बंसल क्लासेज मथुरा सेंटर पर निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी।
इस दौरान प्रबंधक मोदाली बैंकट हरिकृष्ण ने बताया कि मेडीकल और इंजीनियरिंग स्ट्रीम में 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भी आरएमटीएस टेस्ट कराकर निःशुल्क तैयारी कराएगा। बंसल क्लासेज मथुरा शाखा के हैड आरती अग्रवाल ने बताया कि मथुरा के संभावित टाॅप रैंकर छात्रों को जेईई व एआईपीएमटी में सफलता दिलाने के लिए उक्त संस्थान हर संभव मदद करने को तैयार है।





