मथुरा । राया कस्बे की रिर्पोटिंग चैकी बिचपुरी अंतर्गत गांव परसागढ़ी में बकरी के बच्चे को कुंऐ से निकालने के प्रयास में दो युवको की जान चली गई। दोनों युवकों की मौत के बाद मृतकों के परिवार में हड़कंप मच गया। घटना से गांव में शोक की लहर है।
बताया गया कि गांव परसागढ़ी में काफी समय से बंद पड़े कंुऐ में दो दिन पूर्व बकरी का बच्चा गिर गया था जिसे निकालने के लिये आज सुबह गांव के दो युवक 14 वर्षीय पवन पुत्र बैनीसिंह तथा 20 वर्षीय विष्णु पुत्र विजयचंद रस्सी बांधकर कुंऐ में घुसे। कुंऐ में जहरीली गैस बनने के कारण वे घबड़ा गये और गिर पड़े जिन्हें निकालने के लिये गांव का युवक श्रीकांत पुत्र रूमराम ने कुंऐ में घुसने की कोशिश की तो वह भी बीच में पहंुचकर अचेत होने लगा। जिसे तत्काल ग्रामीणों ने ऊपर खींच लिया। पूरे गांव में इस खबर के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहंुचे चैकी इंचार्ज विजय बहादुर सिंह ने बेहोश दोनों युवकों को ग्रामीणों के सहयोग से कांटे की सहायता से कुंऐ से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहंुचाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। दोनों मृतकों के परिवार का इस घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है।





