मथुरा। रिफाइनरी क्षेत्र स्थित काशीराम कालोनी में रहने वाले एक बच्चे के अपहरण की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की छानबीन की गयी तो मामला अपहरण का नहीं निकला। पुलिस के अनुसार बच्चा अपनी मर्जी से घर से बाहर निकल गया था।
मिली जानकारी के अनुसार थाना रिफाइनरी स्थित काशीराम कालोनी के ब्लाॅक 36 में रहने वाले ओमप्रकाश के 8 वर्षीय पुत्र कृष्णा के अपहरण की सूचना कालोनी में फैल गयी। क्षेत्र में अफवाह थी कि बाइक पर आये दो युवकों ने बच्चे का अपहरण कर लिया है लेकिन बाद में पता चला कि बच्चा अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर सदर चैराहे पर भाग निकला। वहीं इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अपहरण की सूचना गलत थी। घर में टीवी देखने से मना करने और मां द्वारा डांटने पर बच्चा घर से निकल गया था और सदर बाजार में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर चला गया था।





