मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र अंतर्गत तालाब के पास सो रहे एक 60 वर्षीय वृ( की बजनी वस्तु का प्रहार कर अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है। जानकारी के अनुसार गंुजन पुत्र रत्ती निवासी पहाड़ी कल रात्रि अपने गांव में तालाब के पास सो रहा है, तभी अज्ञात लोगों ने उसके सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





