बड़ी दूर से आये हैं में नजर आयेगी जसविन्दर गार्डेनर

सब टीवी के लोकप्रिय एलियन काॅमेडी सिरीज ‘बड़ी दूर से आये हैं‘ में एक एलियन परिवार की रोमांचक और हास्य से भरपूर कहानी दिखाई गई है। यह एलियन परिवार धरती पर इंसानों के बीच अपनी जगह तलाष रहा है और मानवीय स्वभाव एवं व्यहार की पेचीदगियों को सीखने के लिए प्रयासरत है।  

सनषाइन काॅलोनी एक नये सदस्य का अपनी काॅलोनी में स्वागत करने के लिये तैयार है। इस नये रहवासी का नाम है जसविन्दर गार्डेनर, जोकि शो में कुकू की भूमिका निभायेंगी। कुकू बेहद प्यारी है और सनषाइन में हर कोई उस पर और उसके व्यक्तित्व पर फिदा है। वह वसंत घोटाला ऊर्फ सुमीत राघवन को पसंद करती है। वह इतना दिलो-जान से चाहती है कि हर समय उसके बारे में जाने का प्रयास करती रहती है और अक्सर मिस्टर घोटाला के साथ फ्लर्ट (छेड़छाड़) भी करती है। 

इस शो में अपनी एंट्री के बारे में बताते हुये जसविन्दर गार्डेनर ऊर्फ कुकू ने कहा, ‘‘बड़ी दूर से आये हैं के कलाकारों के साथ काम करते हुये मुझे बेहद खुषी हो रही है। मैं सब टीवी पर नजर आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। जब मुझे यह आॅफर मिला, तो मैं इस तरह के प्रतिष्ठित और मनोरंजक शो का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हुई। काॅमेडी एक ऐसी शैली है, जिसमें आपको हर दिन कुछ नयी और हंसाने योग्य हरकतें करनी होती है।‘‘

ब टीवी के बड़ी दूर से आये हैं, में सनषाइन के नये सदस्य कुकू से मिलिये। 

देखते रहिये, ‘बड़ी दूर से आये हैं‘ सोमवार से शुक्रवार, रात 9ः30 बजे सिर्फ सब टीवी पर!!

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti