बढते अपराधों पर व्यापारियों ने थानाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

थाना प्रभारी को ज्ञापन देते कस्बे के व्यापारीगण

गोवर्धन। थाना क्षेत्र में बढती आपराधिक घटनाओ को ले कर व्यापार मंडल के नेताओं ने आज थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और पुलिस से वारदातों पर रोक लगाने की मांग की। थाना प्रभारी ने इस दौरान उपस्थित हुुए व्यापरियों को वारदातों पर अंकुश लगाने का भरपूर आश्वासन दिया है।

विदित हो कि गिरिराज धाम के थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार आपराधिक वारदाते बढ़ती ही जा रही है। कस्बे का व्यापारी वर्ग इन वारदातों को लेकर काफी चितिंत है। इसी को लेकर आज कस्बे के व्यापारियों ने एकत्रित होकर थाने पहुंच कर थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह यादव को लिखित ज्ञापन देकर क्षेत्र में घटित हो रही आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाये जाने की मांग की है। थाना प्रभारी ने व्यापारियों को पूरी तरह आश्वस्त कर थाना क्षेत्र का अमन चैन पुनः स्थापित कर वारदातों पर अंकुश लगाने का पूर्ण आश्वासन दिया। इस मौके पर उपस्थित व्यापारियों में गणेश पहलवान, संजीव कुमार खण्डेलवाल उर्फ संजू लाला जी, लछमन ठाकुर, गिरिधारी लाल शर्मा, सुन्दर लाल शर्मा आदि कई दर्जन लोग उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti