बदमाशों ने किसान से 1.80 लाख रूपयें लूटे

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के टैटीगाँव में कराहारी रोड पर अज्ञात बदमाशों ने एक किसान से लाखों रूपयें की नगदी को लूट कर भाग गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  

मिली जानकारी के अनुसार थाना सुरीर क्षेत्र के कराहरी निवासी किसान दिनेश कुमार बैक में पैसा जमा करने के लिए टेटीगाॅव आ रहा था कि टेटीगाॅव करहारी रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसें रोक लिया और असलाह के वल पर उसके पास रखें 1.80 लाख रूपयें से भरी नगदी के वैग को लूट कर ले गये। घटना से हतप्रभ किसान ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण  कर बदमाशों की तलाश की लेकिन पुलिस भागे बदमाशों को पकड़ने में असफल रही। घटना की रिपोर्ट पीडि़त के भाई महेश कुमार ने अज्ञात बदमाशों के विरूद्व पुलिस में दर्ज कराई हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti