बदमाशों ने की बाइक सवार से लूटपाट

मथुरा। थाना मर्गोरा क्षेत्र में गैल इंडिया के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार युवक के साथ मारपीट कर उसकी बाइक व नगदी तथा मोवाइल को लूट लिया। घटना की रिपोर्ट पीडि़त ने अज्ञात बदमाशों के विरूद्व पुलिस में दर्ज कराई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार गोपाल शर्मा पुत्र तुलाराम निवासी बचगाॅव थाना मर्गोरा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी बाइक संख्या यूपी 85 एवी 3891 से किसी कार्य से मथुरा वापस आ रहा था कि रास्ते में तीन अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ते गैल इंडिया ऊंचागाॅव के पास रोक लिया और उसके साथ असलाह के वल पर गाली गलौज कर मारपीट की तथा उसकी बाइक एटीएम गार्ड 600 रूपयें, डीएल, मोवाइल मौन कार्वन को लूट लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti