बदमाशों ने दुकान में ज्वैलर्स को बन्धक कर लाखों रूपयें के जेवरात व नगदी लूटी

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के टाउनशिप में बदमाशों ने एक ज्वैलर्स की दुकान में धावा वोल कर व्यापारी को दुकान में असलाहों के बल पर बन्धक बना लिया और दुकान में रखी लाखों रूपयें कीमत के सोने चादी के आभूषण व नगदी को लूट लिया और व्यापारी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार सतीश वर्मा निवासी कदम्ब बिहार की टाउन शिप पर श्रीजी मार्कट में ज्वैलर्स की दुकान हैं। रात्रि करीब नौ बजें सतीश दुकान बन्द करने की तैयारी कर रहा था कि तभी चार युवक दुकान में घुस आये और दुकान स्वामी सतीश को असलाह के बल पर कब्जें में कर बन्धक बना लिया तथा दुकान में रखें लाखों रूपयें कीमत के सामान व नगदी को थेले पर भर लिया और व्यापारी को जान से मारने की धमकी देते हुए वाहनों पर सवार होकर भाग गये। घटना से भयभीत व्यापारी ने बदमाशों के जाने के बाद अपने साथ हुई घटना से अपने पडौसी दुकानदारों को अवगत कराया तथा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर व्यापारी से बदमाशों के हुलिया के बारे में जानकारी कर बदमाशों की तलाश के लिए क्षेत्र में वाहन चैकिग भी कराई लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगें हैं। घटना के सन्दर्भ में व्यापारी सतीश ने पुलिस को तहरीर दी है कि बदमाशों करीब 10 लाख रूपयें कीमत का सामान व नगदी को लूट कर ले गये हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login