बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर की फायरिंग

पुलिस ने तीन चार पहिया की गाड़ी सहित दो अभियुक्त को पकड़ा

दो तमंचा बरामद

 

गोवर्धन। पुलिस को जुआ खेलते असमाजिक तत्वों को टोकना महंगा पड़ गया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जबावी कार्यवाही की और करीब चार किमी. तक बदमाशों का पीछा किया। पुलिस पीछा करते हुए दो अभियुक्तों के साथ तीन चार पहिया की गाडिय़ों के साथ अवैध असलाह को बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के दौसेरस में मस्जिद के समीप कुछ असमाजिक तत्व जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजा सिंह, एसएसआई वीपी गिरि मय फोर्स दोसेरस पहुंचे। जैसे ही उन्होंने जुआरियों को टोका तो देखते ही देखते बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जबावी कार्यवाही करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस को देख बदमाश गाडिय़ों से मुड़सेरस की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। कार्यवाही में पुलिस ने दो अभियुक्त जहांगीर पुत्र जानू मेव निवासी सुरीर मथुरा, जहरूद्धीन पुत्र वेदामी खां निवासी गांव बरौस सादाबाद हाथरस को पकड़ा है। पुलिस ने आगरा नंबर की एक जायलो और दो वुलेरो गाड़ी जो कि अलीगढ़ व हाथरस नंबर की है। पुलिस को पकड़े गये बदमाशों से दो तमंचा बरामद हुए हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti