बन्दी आन्नदी देवी का स्थापना दिवस मनाया

मथुरा। बलदेव क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी बन्दी आनन्दी मन्दिर का स्थापना दिवस खरपडिया खेड़ा ग्राम बन्दी में धूमधाम के साथ मनाया गया। इसका प्रारंभ देवी जागरण के साथ प्रारंभ हुआ जो कि पूरी रात चलता रहा। जागरण में हजारों श्रद्धालुओं ने माता के जागरण का आनन्द उठाया। जागरण मे यशोदा आर्केस्ट्रा पार्टी खुर्जा द्वारा मां की विभिन्न भेंटे प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राजपाल भरंगर, रामवीर सिंह भरंगर, पूर्व विधायक अजय पाईया थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संस्कार का संचालन करने वाली योगामाया आदि शक्ति मां बन्दी व आनन्दी देवी उन्हीं का रूप हैं। वैसे तो समूचा ब्रजमंडल भगवान श्रीकृष्ण भगवाती राधा के गोपी ग्वालों के साथ रासलीला करने व उनकी अद्भूत उपस्थिति को अपनी एतिहासिक विरासत में समेटे हैं। वक्ताओं ने कहा कि भगवान विष्णु ने स्वयं अवतार लेकर बन्दी ग्रह में पड़े राजा वासुदेव और देवकी को अपने दस अवतारों के दर्शन कराये। इसी आधर पर इस गांव का नाम बन्दी पड़ा और यहां देवी बन्दी आनन्दी देवी की प्रतिमा स्थापित की गई। वक्ताओं ने कहा कि सम्राट कंस के समय विदेशी आक्रमणों के हमलों से समस्त धर्मिक स्थल जब विलुप्त हो रहे थे ऐसी स्थिति में महावन जोकि पुरानी गोकुल के नाम से जाना जाता है। राजा नाॅव ने देवियों के मन्दिर बनवाकर प्राण प्रतिष्ठा करवाई। उन्होंने कहा कि भगवती बन्दी चन्द्रगवंशी राजाओं की कुलदेवी हैं। वर्तमान बन्दी ग्राम एक ही बाबा मानपाल सिंह की वंश परम्परा का विस्तार हैं। स्थापना दिवस को सपफल बनाने में राजवीर कुमार गुप्ता , सत्यपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, द्रोप सिंह, प्रेमपाल सिंह, रामसिंह, मुनेश सिंह, भगवान सिंह, त्रिलोक पाल सिंह, जितेन्द्र सिंह, भीमा सिंह, भोला सिंह, भूपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह जादौन सहित समस्त ग्रामवासियों का सहयोग सराहनीय रहा। 

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti