बम की सूचना पर समता एक्सप्रेस में हुई चैकिंग

एक घंटे रूकी रही टेªन 

मथुरा। टेªन में बम होने की सूचना पर आज शनिवार मथुरा जंक्शन पर हडकंप मच गया। आनन-फानन में जीआरपी, आरपीएफ सर्तक हो गई। प्लेटफार्म पर टेªन रूकते ही सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। लगभग एक घंटे की चैकिंग के बाद टेªन को अपने गंतव्य स्थल को रवाना किया गया। शनिवार सुबह लगभग 10 बजे दिल्ली कंट्रोल रूम से एक मैसेज प्रसारित हुआ कि हजरत निजामुद्दीन से विशाखापटन्नम जाने वाली समता एक्सप्रेस टेªन में बम रखा है। सूचना मिलते ही मथुरा जंक्शन पर हड़कंप मच गया। जीआरपी रेलवे पुलिस के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। सघन चैकिंग व सुरक्षा की दृष्टि से डाॅग स्क्वाॅयड तथा बम निरोधक दस्ता भी साथ था। लगभग सुबह साढ़े दस बजे जैसे ही समता एक्सप्रेस टेªन जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची, पुलिस ने उसे चारों ओर से घेर लिया। भारी पुलिस फोर्स को देखकर टेªन में बैठे यात्री अनहोनी की आशंका से भयभीत हो गए। पुलिस ने एक-एक डिब्बे की जांच पड़ताल की। यात्रियों के सामान की गहनता से जांच की। विशेषतः कोच संख्या एस- की चैकिंग पूर्णतः की गई। लगभग एक घंटे की जांच पड़ताल के पश्चात जब कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली तो पुलिस के साथ-साथ यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। एक घंटे की कबायत के बाद समता एक्सप्रेस टेªन को मथुरा जंक्शन से आगरा की ओर रवाना कर दिया गया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti