बम्बे में शव मिलने से मची सनसनी

बम्बे में शव मिलने से मची सनसनी मथुरा । गोवर्धन क्षेत्र के ग्राम भवनपुरा निवासी एक युवक का मंगलवार रात्रि डींग, राजस्थान के गांव बरौली स्थित बंबा में शव मिलने स सनसनी फैल गई। मृतक भवनपुरा में अपनी रिश्तेदारी में रह रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। 

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि डींग के गांव बरोली स्थित एक बंबा में सड़क किनारे एक युवक का शव पडा मिला था। इसकी सूचना पर डींग थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त गोवर्धन के गांव भवनपुरा निवासी सियाराम के रूप में हुई। इस सूचना पर भवनपुरा में रहने वाले उसके परिचित भी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि सियाराम मूल रूप से राजस्थान के गांव जाटोली का रहने वाला था। शव पुलिस ने कब्जे में कर लिया है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti