बरसात से पहले सभी नालों की होगी तली-झाड सफाई
वृन्दावन। नगर को स्वच्छ बनाने हेतु कृत संकल्पित पालिकाघ्यक्ष मुकेश गौतम द्वारा नगर के सभी वार्डों के सफाई नायकों एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियो की एक बैठक ली गयी, जिसमें बरसात से पहले नगर के सम्पूर्ण नालों की तली-झाड सफाई एवं सिल्ट, मलवा आदि को जल्द से जल्द हटवाकर टंचिंग ग्राउण्ड पर पहुंचाने के निर्देश दिये गये, ताकि बरसात के मौसम में नगर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। विशेष नाला सफाई अभियान के अन्र्तगत पालिका द्वारा मुख्य नालों अटल्लाचुंगी परिक्रमा मार्ग से मिर्जापुर धर्मशाला तक, मिर्जापुर धर्मशाला से चुंगी चैराहा, मिर्जापुर धर्मशाला से पंचायती गौशाला, भारतसेवा संघ होते हुये सीएफसी चैराहे तक, सीएफसी चैराहे से अम्बेडकर पुलिया तक, रमणरेती पुलिस चैकी से हरिनिकुंज चैराहे तक, हरिनिकुंज चैराहे से विद्यापीठ चैराहे तक, सुखदा भक्ति आश्रम से मोतीझील होते हुए हरमिलाप तक, केशीघाट परिक्रमा मार्ग से धीर समीर होते हुए वंशीवट सुदामा कुटी तक, गौरानगर कालौनी, धनीराम तिराहे से भटटर भवन होते हुये सीएफसी चैराहे तक, सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग एवं नगर के समस्त छोटे बडे नालों की तली-झाड. सफाई करने के निर्देश दिये। पालिकाध्यक्ष ने सीवर सफाई नायकों को नगर के समस्त मार्गों का रूट चार्ट बनाकर सीवर जैटिंग मशीन एवं सीवर वकेट मशीन द्वारा सीवरों की सफाई के निर्देश दिये। सफाई व्यवस्था में लापरवाही कर रहे सफाई कर्मचारियों को मौखिक चेतावनी देकर कहा कि भविष्य में सफाई व्यवस्था के प्रति लापरवाही मिलने पर कडी कार्यवाही की जायेगी। पालिकाध्यक्ष द्वारा सभी सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया एवं सफाई नायकों से कहा गया कि वह अपने अपने क्षेत्रों में सफाई कार्यांे का विशेष रूप से ध्यान रखें। आगामी बरसात के मौसम में किसी भी सफाई नायक के क्षेत्र में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाये। सफाई व्यवस्था की बैठक के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक अवधेश कुमार, स्वास्थ्य लिपिक राजेश रावत, दिनेश कुमार शर्मा, सफाई नायक राजू, अनिल, लक्ष्मण, धर्मेश, धर्मेन्द्र, मुकेश, अशोक, जिम्मी, दुर्गाप्रसाद विन्टो, दुर्गा, मनमोहन पाठक एवं सफाई कर्मचारी मौजूद थे।





