मथुरा। बेमौसम हुई बरसात से चैमुंहा ब्लाक में किसान चैपट हो गए। गेहूं की खड़ी फसल खेतों में बिछ गई। गांव अकबरपुर में एक किसान को फसल का हाल देख दिल का दौरा पड़ गया। उसे केडी मेडीकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। सोमवार प्रातः चार बजे से तेज हवाओं के साथ हुई वर्षा से गेहूं, जौ एवं अन्य फसलों में बड़ा नुकसान हुआ है। गांव अकबरपुर, चैमुंहा, तरौली, पसौली में फसल खेतों में बिछ गई है। अकबरपुर में सुभाष सिंह 55 वर्ष पुत्र ज्ञासीराम बरसात रुकने पर प्रातः आठ बजे अपने खेत पर गया। लगभग आठ बीघा गेहूं की फसल को खेत में बिछी देख उसकी तबियत बिगड़ गई। वह मूर्छित होकर नीचे गिर गया। उसके साथ गए भाई ब्रज किशोर ने उसे सम्भाला तथा घर पर मोबाइल से घर खबर दी। परिवारीजनों ने उसे केडी मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया है। गांव के हरी सिंह, प्रेम सिंह, ब्रज किशोर, कमल सिंह, रंजीत सिंह, अतर सिंह, पूरन, मूली, दान ंिसंह, निहाली, श्याम सिंह, छत्रपाल, यादराम, वीरी सिंह आदि की फसलें बरसात से खेतों में बिछ गई है। पीडि़त किसानों ने डीएम से मुआवजे की मांग की है।





