सौ शैय्या अस्पताल में कराए गए भर्ती
मथुरा। बरसाना के चिकसौली में फूड पाॅइजनिंग का शिकार हुये बच्चों के बाद अब राया के गांव अल्हैपुर में फूड पाॅइजनिंग से चार दर्जन से अधिक बच्चे और ग्रामीण बीमार हो गये जिन्हें अस्पतालांे में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अभी बरसाना में आइस्क्रीम खाने से बीमार हुये बच्चे स्वस्थ्य भी नहीं हुए थे कि जमुनापार थाने के अल्हैपुर गांव में कल शाम पांच बजे टिकिया बेचने आये एक दुकानदार से गांव के लोगों ने टिकिया खाईं। लगभग चालीस से पचास लोग बीमार हो गये। इनमें से तीस लोगों को मांट के प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र और बाकी के लोगों को वन्दावन के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए। चिकित्सक इनकी जांच पड़ताल कर रहे हैं। सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती बच्चों में मुनेश, लवकुश, शीलेन्द्र, मानवेन्द्र, बाॅबी, शरणेश, हरकेश, अमित, गुंजन, मन्नू, अंशू, बूटी, बाॅबी शामिल हैं जो कि अल्हैपुर के रहने वाले हैं।





