भारी मात्रा में असलाह व विस्फोटक सामिग्री बरामद
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की अर्द्धाग्नि राधा रानी मन्दिर सहित सात सौ करोड़ रूपयें की सम्पत्ति की फर्जी वसीयत बनाकर मन्दिर व उसकी जमीन व नगदी पर कब्जा करने की पूरी तरह योजना बना चुके 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जें से फर्जी वसीयत व भारी मात्रा में असलाह व विस्फोटक सामिग्री बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्यवाही पर जहाॅ गोस्वामी समाज में हर्ष की जहर है वहीं पुलिस ने भी कई दिन से चल रहें विवाद का पटापेक्ष होने पर राहत की सांस ली हैं।
उक्त सम्बन्ध में एसएसपी डा0 राकेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी छाता अतुल कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन पर पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि बरसाना के श्रीजी मन्दिर पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में कई दिन से तनाव बना हुआ था जिसकी वजह से क्षेत्र में अशान्ति का महौल पैदा हो गया था इसी परिप्रेक्ष्य में गोस्वामी समाज द्वारा इस सन्दर्भ में दिनेश कुमार दास सहित करीब एक दर्जन लोगों के विरूद्ध फर्जी वसीयत तैयार कर मन्दिर व उससे जुड़ी करीब 700 करोड़ रूपयें की सम्पत्ति को पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी के चलते पुलिस ने विभिन्न घाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर घटना की गंभीरता को देखतें हुए मन्दिर परिसर में पुलिस वल तैनात कर दिया गया। वहीं पुलिस ने भी मामलें की गहनता से जाॅच की जिसमें पुलिस ने वसीयत को सदिग्ध मानतें हुए विजेन्द्र पुत्र हरदयाल निवासी जाटव मौहल्ला कस्वा बरसारना व अभियुक्त तवारी पुत्र हरीसिंह निवासी सुनहर थाना कामा भरतपुर को मय अवैध असलाह के श्रीजी मन्दिर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन्हीं की निशान देही पर बिजेन्द्र के घर से नहना पुत्र खुबीराम निवासी सुनेहरा थाना कामा भरतपुर, दिनेश पुत्र चिरन्जीलाल निवासी सौंख अड्डा गोवर्धन, हाल निवासी जाटव मौहल्ला बरसाना, बने सिंह पुत्र बोदीराम निवासी सुनेहरा थाना कामा भरतपुर, वासुदेव पुत्र गोपाल निवासी जाटव मौहल्ला बरसाना, मुकेश पुत्र वासुदेव निवासी जाटव मौहल्ला बरसाना, मुकेश पुत्र भगवान सिंह निवासी जाटव मौहल्ला बरसाना, नाहर सिंह पुत्र लूला निवासी जाटव मौहल्ला बरसाना, विनोद पुत्र डालचन्द्र निवासी जाटव मौहल्ला बरसाना को मय देशी बम व अवैध असलाहों के साथ गिरफ्तार किया हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को 5 हजार रूपयें की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की हैं।





