बरसाना में लठामार रंगीली होली भारी व्यवस्थाओं और सुरक्षा के बीच शान्तिमय ढंग से सम्पन्न

       

कुन्टलों गुलाल व फूलों की हुई श्रद्धालुओं पर वर्षा, डीएम व एसएसपी रहे मौजूद

हुरियारिनों ने जमकर बरसाई हुरियारों पर लाठियां, लाखों श्रद्धालु हुए रंगों में सराबोर

विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का विहंगम दृश्य

श्रीजी मन्दिर मंे रंगीली होली से पूर्व समाज गायन में युगल नृत्य करते हुरियारे और हुरियारिनें 

श्रीजी मन्दिर की रंगीली गली में रंगीली मस्ती से सराबोर श्रद्धाल 

श्रीजी मन्दिर में रंगों से सराबोर श्रद्धालु

मन्दिर में राधारानी दर्शन को आये भक्तो ंपर गुलाल वर्षा करते हुरियारे 

विगत रोज आयोजित लडडू होली में समाज गायन के साथ परम्परागत नृत्य करती एक हुरियारिन

मथुरा। श्रीजी धाम बरसाने की विश्व प्रसिद्ध लठामार रंगीली होली आज भारी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के मध्य शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुई। बरसाना की लठामार होली देखनें के लिए कई दिन रोज से देश व विदेश से श्रद्धालुआ का आना प्रारंभ हो चुका था। लेकिन आज ब्रज क्षेत्र के आसपास व देश विदेश सहित लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थल बरसाना पहुंच कर लठामार रंगीली होली का आनन्द लिया। वहीं लठामार रंगीली होली की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन ने कई रोज पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। लेकिन प्रशासन की काफी मशंक्कत के बाद भी बरसाना में आई श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण प्रशासन की सभी व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। जहाॅ दर्जनों महिलाओं की चैन तोड़ी गई वहीं जेबकटों ने भी भीड़ का फायदा उठाकर सैकड़ों श्रद्धालुओं की जेब से पर्स गायव कर दिया। वहीं मनचलों ने भी होरी देखनें आई महिला व युवतियों के साथ जमकार मस्ती की।

ब्रज मे होली का विशेष महत्व है इसी महत्व के चलते बरसाना की लठ्ठा मार रंगीली होली देखनें के लिए देश को कोने से ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु आकर लठ्ठा मार रंगीली होली का आनन्द उठातें हैं। आज बरसाना में नन्दगाॅव के हुरियारें तथा बरसानें की हुरियानों ने परम्परागत लठ्ठामार रंगीली होली का कार्यक्रम आयोजित किया किया। बरसाना के प्रमुख श्रीजी मन्दिर पर प्रातः काल से ही होली देखनें के लिए लाखों श्रद्वालुओं का सैलाब उमड़ रहा था। जैसे ही नन्दगाॅव के हुरियारें बरसानें की हुरियारिनों के साथ श्री जी मन्दिर पर होली खेलनें पहुंचे वहाॅ पहलें से लठ्ठा मार रंगीली होली खेलनें के लिए तैयार सैकड़ों महिला हाथों में लाठिया लेकर होली खेलनें के हुरियारों पर लाठिया बरसाना शुरू कर दिया जहाॅ नन्दगाॅव के हुरियारें लाठियों से बचनें के लिए ढाल का प्रयोग कर रहें थे। वहीं श्रीजी मन्दिर व आसपास के क्षेत्र से छत्तों पर चढी हुरियारिनें बाल्टियों में रंग तथा गुलाल उड़ा रही थी। इस अवसर पर मन्दिर प्रबन्ध समिति की ओर से लठ्ठा मार रंगीली होली पर गुलाब व पुष्प वर्षा करने का कार्यक्रम रखा गया था। लठ्ठामार रंगीली होली के दौरान श्रद्धालुओं व होली खेल रहें हुरियारे तथा हुरियारिनों पर गुलाल व पुष्पों की वर्षा की जा रहा थी जिससें पूरा बरसाना कस्वा रंगों व गंुलाल तथा गुंलाब की पंखुडि़यों से अट गया। बादलों में रंगों की अनोखी छठा दिखाई दे रही थी जिससें ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे भगवान श्रीकृष्ण स्वयं आकर हुरियारिनों के साथ होली खेल रहें हो। लठ्ठा मार रंगीली होली के दौरान चारों और से राधा रानी की जयकारेे के गूंज सुनाई के अलावा होरी के रसियों की धुन सुनाई दे रही थी। वहीं इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी मय परिवार मेला स्थल पर पहुंच कर होली का आनन्द उठा रहें थे वहीं वहाॅ की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर नजर रखें हुए थे तथा वहां से पूरी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालें हुए थे। वे समय समय पर दिशा निर्देश भी जारी कर रहे थे। इसके अलावा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक आने जाने वाले पर नजर रखें हुए थे। वही लठ्ठा मार रंगीली होली की बजह से बरसाना जाने वाला मार्ग कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti