बलदाऊ की नगरी में झांकियों के साथ निकली परशुराम की भव्य शोभायात्रा

पग-पग पर उतारी गयी आारती और हुआ स्वागत

परशुराम जी का पूजन करते चैयरमैन रामकृष्ण वर्मा व सपा नेता विभोर गौतम

-शोभायात्रा में पहुंचे चेयरमैन एवं अतिथियों का स्वागत करते आयोजक

बलदेव। भगवान कृष्णाग्रज बलदाऊ की नगरी में गुरुवार को महर्षि परशुराम की जय जयकार हुयी। महर्षि परशुराम सेवा समिति द्वारा निकाली गयी शोभा यत्रा के दर्शन को अपार जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान पटेबाजी व काली की झांकी आर्कषण का केन्द्र बनी रही । पुराना बस स्टैण्ड से बैण्डबाजों के साथ शोभा यात्रा शुरु होते ही महर्षि परशुराम की जय जयकार होने लगी। जयघोषों से वातावरण गंुजायमान हो गया। शोभायात्रा का पग पग पर पुष्प वर्षा और आरती कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बैण्डबाजों, नफीरी, और शहनाई की धुन पर युवाजन थिरकते हुये चल रहे थे। इस दौरान प्राचीन संस्कृति की याद ताजा हो गयी। हर कोई भक्ति रस से रसाबोर था। शोभायात्रा में भगवान परशुराम, शिवजी, कृष्णबलराम, हनुमान जी, गणेश, भारत माता, दुर्गा जी, बामन भगवान, रावण की झांकियां मन का लुभा रही थी। माॅ काली के रुप में प्रदर्शन कर रहे अनुज उपमन्यु और लागुराओं के प्रदर्शन की जमकर सराहना की गयी। काली के हैरतअंगेज कारनामों को देखकर हर कोई दाॅतों तले उगली दबाने को मजबूर हो गया। शोभायात्रा कस्बा के विभिन्न मार्गो से होती हुयी गुजरी जिसका जगह जगह आरती उतार कर स्वागत किया गया। इससे पूर्व शोभायात्रा का शुभारम्भ बलदेव चैयरमैन रामकृष्ण वर्मा व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव विभोर गौतम एवं यूथ ब्रिगेड के जिला महा सचिव भारत भूषण शर्मा ने परशुराम जी की झांकी व माॅ काली की आरती उतार व पूजन कर किया। बलभद्र युवा सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा खादी भण्डार पर शोभायात्रा का पूजन कर स्वागत किया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष मोहन कुमार पाठक, महामंत्री सत्यदेव उपमन्यु ने पटुका पहिनाकर किया। इस अवसर पर मुरारी लाल पाठक, ओमप्रकाश गुधैनियां, मोर मुकुट, बनवारी लाल भगत, राम पाठक, आशीष पाठक, श्याम सुन्दर पाठक, नरेन्द्र उपाध्याय, सत्यप्रकाश उपमन्यु, जवाहर उपाध्याय, मुकेश लाला, भिक्किी तिवारी, श्रीनिवास लवानिया, डोरी लाल पाठक, चन्द्रशेखर पाठक, लल्लू पाठक, अरुन गुधैनिया, राजीव तेहरिया, संजीव कटारा, आदेश उपाघ्याय, मोनू शास्त्री, दीना सोनी, जगदीश पाठक, विजय उपाध्याय, युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा , गोकुलेश पाण्डेय आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. श्रीनिवास रामानुजन और शून्य का रहस्य...!

  1. बर्बरीक की वीर कहानी को याद दिलाता है श्री खाटू श्याम मन्दिर

  1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मलेशिया के प्रधानमंत्री डॉ. महाथिर मोहम्मद के साथ




Mediabharti