बलदेव का होगा सर्वागीण विकास- रामकृष्ण

लोकार्पण करते हुये चैयरमैन रामकृष्ण वर्मा व सपा नेता विभोर गौतम

बलदेव। नगर पंचायत बलदेव द्वारा राज्य वित्त आयोग के अन्र्तगत करीब 33 लाख रुपये की लागत से विकास खण्ड कार्यालय के सामने लाला गुरु के मकान से ओमप्रकाश पाठक के मकान तक बने इण्टर लाॅकिंग फुटपाथ का लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष रामकृष्ण वर्मा व मुलायमसिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव विभोर गौतम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य नारियल फोड़कर व शिला पट्टिका का अनावरण कर किया। इस अवसर पर यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव विभेार गौतम ने कहा कि उ0 प्र0 में हो रहे विकास कार्यो के कारण उ0 प्र0 उत्तम प्रदेश बनने की राह पर अग्रसर है। चैयरमैन रामकृष्ण वर्मा ने कहा कि कस्बा बल्देव का सर्वागीण विकास कराना ही उनका ध्येय है। बिना किसी भेदभाव के सम्पूर्ण कस्बे में सर्वागीण विकास कराया जायेगा। कस्बे के धार्मिक स्वरुप के अनुसार विकास हेतु विषेश पैकैज के लिये प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी पत्र भेजा गया है। इस अवसर पर यूथ ब्रिगेड के जिला महा सचिव भारत भूषण शर्मा, विजय उपाध्याय, सुजीत वर्मा, चैयरमैन प्रतिनिधि नवीन वर्मा, गोकुलेश पाण्डेय,शैलेन्द्र प्रताप सिंह जवाहर उपाध्याय, ओमप्रकाश पाठक, रमेश चन्द्र, आदेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti