बलदेव । अवैरनी चैराहे के समीप बजरंग धर्म काटे के पास मथुरा के लाला गंज के किनारा व्यापारी से दिन दहाड़े बुधवार साढ़े चार बजे तमंचे की नौक पर एक लाख चालीस हजार रूपये दो मोटर साईकिलों पर सवार तीन बदमाशें ने स्कूटर की डिग्गी में रखा गैंग को निकालकर लूट ले गये। व्यापारी मनीष कुमार का बलदेव में किनारे का सामान दुकानदारों पर उधार आता है। वह हर हफ्ते व्यापारीओं से अपनी उधारी लेने के लिये बलदेव में आते है।
बुधवार साढ़े चार बजे वह बलदेव के व्यापारीओं से पैसा लेने के बाद अवैरनी चैराहा स्थिति एक व्यापारी से पैसा लेकर हाथरस की अपना पेमेंन्ट जा रहे थे। बलदेव से दो मीटर चलने के बाद ही पीछे से आये दो मोटर साईकिल सवारों ने तमंचा की नोक पर व्यापारी से पैसा लूट ले गये। व्यापारी से पहले भी 2011 व 2012 में लूट हो चुकी है। जिसमें करीब चार लाख नब्बे हजार रूपये व्यापारी से जा चुके है। व्यापारी ने थाने में प्रार्थना दे दिया है। वही थाना अध्यक्ष प्रवीन कुमार मान ने बताया कि शीघ्र ही व्यापारी से हुई लूट का खुलासा कर दिया जायेगा। साथ ही उन्होंने व्यापारी से हुई लूटों के बारे में जानकरी कर व्यापारी को शीघ्र ही खुलासे का आवश्वासन दिया है। व्यापारी ने लूट की एक मोटर साईकिल का नम्बर भी पुलिस को बताया है। जिसका नम्बर यूपी 16 ए 5013 है।





