बलात्कार और छेड़छाड़ के आरोपी तत्काल गिरफ्तार हों- महिला कांग्रेस

महिला कांग्रेस की महिलाओं ने दिया एसएसपी को ज्ञापन

मथुरा। जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक पत्र देकर अवगत कराया है कि महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार, छेड़छाड़ के मामलों के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करके निष्पक्ष एवं त्वरित कार्यवाही की जाये। न्याय में कोई भेदभाव नहीं किया जाये। चाहे अपराधी कितना भी धन एवं पहुंच या रसूख वाला क्यों न हो। वह न्याय करते समय अपराधी ही दिखना चाहिए। क्योंकि अपराधी तो अपराधी ही होता है। बालिका इंजीनियर कालेज एवं डिग्री कालेजों के आवागमन करने वाली बालिका एवं महिला के साथ छेड़छाड़ आदि की घटनाओं को रोकने हेतु रास्ते में पड़ने वाले चैराहों या गली के नुक्कड़ों पर पुलिस दस्ता तैनात किया जाये। महिलाओं के खिलाफ होने वाली छेड़छाड़ एवं अभद्रता करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु त्वरित मुस्तैद रहे। डैम्पीयर पार्क में सुबह शाम भ्रमण करने आने वालो की सुरक्षा हेतु सुबह शाम पुलिस गश्ती लगाई जाये। जिससे वहां जाने वाली महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सके एवं डैम्पीयर पार्क में अपराधियों द्वारा जुआ एवं शराब पीना बंद कराया जाये।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login