बलात्कार का प्रयास करने की रिपोर्ट न्यायालय के आदेश से दर्ज

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के गाॅव बहदीन में नामजदों द्वारा युवती के साथ अश्लील हरकत करते हुए मारपीट कर दुराचार करने का प्रयास करने के मामलें में यृवती के पिता ने न्यायालय के आदेश से थाना मांट में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम वहदीन निवासी लक्ष्मी पुत्र राममोहन दोनो नाम काल्पनिक नाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गाॅव के ही राम प्रकाश पुत्र बेनीराम ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसकी पुत्री को रास्ते में रोक कर अश्लील हरकत करने तथा विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा एकान्त में ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। घटना की रिपोर्ट पीडि़ता के पिता ने स्थानीय पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने आरोपियों के दवाव के चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिस पर न्यायालय की शरण लेने पर आदेश प्राप्त कर नामजदों के विरूद्व दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti