मथुरा । थाना व कस्बा बल्देव के सराय सालवान में शुक्रवार छह वर्षीय अबोध बालिका के साथ बलात्कार के बाद हुई हत्या के मामले में बल्देव पुलिस लगातार आरोपी के घर दबिश और उसके संभावित ठिकानों पर छापामार कार्यवाही कर रही है लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है इस घटना से पूरे कस्बा क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कई स्थानों पर छापे की कार्यवाही हुई है लेकिन घिन्नोनी घटना का नायक हत्थे नहीं चढ़ पाया है। जल्द से जल्द हम उसे ढूंढ लेंगे।





